फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gau taskar

अजीजगंज में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले, जताया आक्रोश

Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gau taskar
अजीजगंज डैम रोड स्थित बाग में बरामद गोवंशीय पशुओं के शवों को देखते हिन्दूवादी संगठन के लोगों के - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज डैम रोड स्थित एक बाग में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। राष्ट्रीय गो रक्षक दल के पदाधिकारी मौके पर आ गए। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर गई। पहले तो पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए पशुओं की मौत को स्वाभाविक बता दिया। बाद में जब मामले ने तूल पकड़ा तो अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज डैम रोड के पास स्थित एक बाग में गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखे जाने पर हरित वसुंधरा सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, राष्ट्रीय गो रक्षक दल के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता समेत हिंदूवादी संगठनों के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में आक्रोश व्यक्त किया और मामले की जानकारी चौक कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पहले तो पुलिस ने कह दिया कि पशुओं की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। बाद में कुत्तों ने इन्हें खा लिया। इस पर हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस की शैली पर एतराज जताया। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने मौके से बरामद अवशेष सीज करके पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कुछ अवशेष को मौके पर ही दफन करा दिया गया। चौक कोतवाली के अजीजगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई किए जाने के बाद बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed