फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gas refilling

गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 29 Jan 2021 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gas refilling
कांट में गैस रिफलिंग के दौरान लगी आग से धू-धूकर जलती वैन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
कांट (शाहजहांपुर)। रामलीला ग्राउंड के पास वैन में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। वाहन चालक और उसके परिवार के लोग जल्दी से उतरकर बाहर आए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। घटना को जिला आपूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए वाहन में गैस भरने और भरवाने वाले के खिलाफ कांट थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह से अनुमोदन मिलने के बाद डीएसओ ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

कांट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वैन अशोक निवासी ग्राम गुलरिया थाना टडीयावा जनपद हरदोई की है। वह अपनी ससुराल गांव सिमराखेरे, थाना मदनापुर जा रहा था। इसी दौरान मदनापुर रोड स्थित अंकित पांडे की दुकान पर गैस रिफिल कराने लगा। तभी वैन में आग लग गई। वैन में सवार अशोक की मां, पत्नी, भाभी और बच्चे आननफानन वैन से उतरे और अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। लोगों ने बताया दमकल की टीम काफी देर से आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकान से दो भरे और दो खाली सिलिंडर बरामद हुए हैं। पुलिस ने वैन चालक और दुकान के मालिक को थाने में बैठा लिया। इस मामले में देर शाम रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में गैस भरने के लिए कई मोहल्लों में लगे हैं छोटे रिफिलिंग प्लांट
शाहजहांपुर। शहर में रोडवेज बस स्टेशन के पास से बरेली मोड़ तक सवारियां ढोने वाले सैकड़ों ऑटो, थ्रीव्हीलर एलपीजी से चलाए जा रहे हैं। उनमें गैस भरने के लिए ईदगाह के पास से लेकर मामुड़ी और हद्दफ मोहल्ले में लोगों ने छोटी मशीनों वाले रिफिलिंग प्लांट लगा रखे हैं। मुख्य मार्गों से थोड़ा हटकर गलियों में चोरी छिपे यह काम होता है।
गैस भरने वालों अपने सिलिंडर और मशीनें घरों के अंदर रख देते हैं। गैस भरवाने के लिए कोई ऑटो अथवा अन्य वाहन आने पर धंधेबाज सिर्फ गैस पाइप बाहर निकालकर वाहन के टैंक से जोड़कर अंदर मशीन चालू कर देते हैं। इस दौरान अफसरों की टोह लेने को उसके साथी गली के मुहाने पर खड़े रहकर सड़क की दोनों दिशाओं पर पैनी नजर रखते है, अब कांट में हुई घटना के बाद गैस रिफिलिंग के ऐसे ठिकाने प्रशासन के राडार पर आ गए हैं। डीएसओ के अनुसार जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख हादसे
-जुलाई 2018 में तिलहर के मोहल्ला हिन्दू पट्टी में वैन में गैस रिफिल कराते समय आग लगने से पूरा वाहन जल गया था।
-आठ मार्च 2019 को पुवायां कस्बे के बंडा रोड पर गैस रिफिल करते समय वैन आग लगने से पूरी जल गई थी।
-कुछ साल पहले शाहजहांपुर में मिशन फील्ड के पास गैसकिट लगी स्कूली वैन में आग लग गई थी।
- 11 अप्रैल 2019 को जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा में वैन में गैस रिफिल कराते समय सिलिंडर में आग लग गई थी।
- 17 दिसंबर 2020 को निगोही के तालगांव के पास गैस किट लगी वैन में आग लग गई थी।
-10 मई 2017 को शाहजहांपुर में ईदगाह रोड पर खड़ी वैन की गैस किट अचानक फट गई। तीन राहगीर घायल हो गए। वैन में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया था।
एलपीजी गैस सिलिंडर घरों और होटलों की रसोई में खाना पकाने के लिए जारी किए जाते हैं। ऐसे सिलिंडरों से वाहनों में गैस भरना आवश्यक वस्तु अधिनियम और पेट्रोलियम गैस रेग्युलेशन आर्डर-2000 का सरासर उल्लंघन है। गैस रिफिलिंग के ठिकने चिन्हित कर वहां जल्द छापे मारे जाएंगे। -पूरन सिंह चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी

सीएनजी वाहनों में अधिकृत फ्यूल पंप से ही गैस भरवानी चाहिए। वाहन में अग्निशमन यंत्र होना जरूरी है। इसके अलावा हर तीन महीने में गैस किट की जांच करवाना जरूरी है। सीएनजी वाहन चालकों को शपथ पत्र भी देना होता है कि वह अनधिकृत रूप से सवारियों को नहीं भरेंगे। अवैध रूप से गैस भरने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है। कांट में हुई घटना की जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- महेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed