{"_id":"6515dac1e3fce007540200b5","slug":"garbage-is-being-dumped-on-the-highway-nhai-fears-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-5563-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे किनारे डाला जा रहा कूड़ा, एनएचएआई को हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे किनारे डाला जा रहा कूड़ा, एनएचएआई को हादसे की आशंका
विज्ञापन
तिलहर हाईवे किनारे बाईपास पर लगा कूड़े का ढेर। एनएचएआई
तिलहर और कटरा में कूड़ा निस्तारण के नहीं कोई इंतजाम, सफाई कर्मी दूरी से बचने के लिए कूड़ा डाल देते है हाईवे किनारे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तिलहर नगर पालिका परिषद और कटरा नगर पंचायत ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ही डंपिंग ग्राउंड बना दिए है। हाईवे किनारे कूड़ा डालने को लेकर एनएचएआई ने हादसे की आशंका जताई है। एनएचएआई के अधिकारियों की शिकायत पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बुधवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से मुलाकात की। उन्हें अवगत कराया कि तिलहर नगर पालिका क्षेत्र और कटरा नगर पंचायत क्षेत्र में हाईवे किनारे कूड़ा डालकर डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। छुट्टा पशु कूड़े के आसपास घूमते हैं जो हाईवे पर हादसे का कारण बन सकते हैं।
कूड़े की वजह से हाईवे किनारे दुर्गंध फैल रही है। पूरा मामला सुनने के बाद कमिश्नर ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से बात की। डीएम को निर्देश दिए कि इस मामले का तुरंत समाधान किया जाए। डीएम ने तिलहर के एसडीएम से इस मामले में बात की और हाईवे किनारे से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-
तिलहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं
तिलहर। नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए लगभग दो एकड़ भूमि पर नगर के पूर्वी क्षेत्र में छाया ढाबा के सामने लगभग 50 लाख रुपये से एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर एवं सिटी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसका और अधिक विस्तार करने के लिए लगभग इतनी ही रकम से निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। नगर का कूड़ा एकत्र करके सेंटर पर डालने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅलियों की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी पूरा कूड़ा वहां नहीं डाल रहे हैं। वाहनों का तेल बचाने के चक्कर में हाईवे किनारे कूड़ा फेंक देते हैं। चीनी मिल के तौल कांटे को जाने वाले रास्ते के समीप हाईवे पर बाईपास किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। तिराहे पर बनाए गए वाहन स्टैंड के समीप भी हाईवे पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। विद्युत पावर स्टेशन के सामने भक्सी को जाने वाले मार्ग के समीप भी सड़क पर कूड़ा पड़ा हुआ है। संवाद
-
विद्युत कनेक्शन न होने से शुरू नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर
एक साल से अधिक समय एमआरएफ सेंटर को बने हो चुका है, लेकिन यहां पर अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। यहां पर कुछ मशीन कूड़ा निस्तारण के लिए आ चुकी हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण मशीन धूल फांक रही हैं। यहां पर एक टन क्षमता का सीएंडडी वेस्ट प्लांट लगाया गया है, लेकिन चल नहीं रहा है।
-- -- -
कटरा में डंपिंग ग्राउंड नहीं, एमआरएफ सेंटर पर नहीं लगा सोलर प्लांट
कटरा में डंपिंग ग्राउंड नहीं होने की वजह से सफाईकर्मी कूड़ा हाईवे किनारे डाल देते हैं। कस्बे के बाहर एफआरफ सेंटर तो बनाया गया है लेकिन उसमें सोलर प्लांट नहीं लग पाया है। इसकी वजह से कूड़ा का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
-
एक अक्तूबर को चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
एक अक्तूबर को एक घंटा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम जनभागीदारी से चलाया जाएगा। हाईवे किनारे का कूड़ा हटाया जाएगा।
-
तिलहर में एमआरएफ सेंटर पर विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत निगम को रुपये जमा किया जा चुका है, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल पाया है। वहीं कटरा में बने एमआरफ सेंटर पर सोलर प्लांट नहीं लग पाया है। हाईवे किनारे जेसीबी के माध्यम से कूड़ा हटाने का काम शुरू हो गया है।
- कल्पना शर्मा, ईओ नगर पालिका तिलहर व प्रभारी कटरा नगर पंचायत
-
तिलहर और कटरा में हाईवे किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे हादसा होने की आशंका है और पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। इस पर आपत्ति जताई गई है। एक अक्तूबर को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
- बीपी पाठक, पीडी, एनएचएआई