फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Garbage collection stalled in Banda for four months, piles of filth on the roads

Shahjahanpur News: चार माह से बंडा में ठप पड़ा कूड़ा उठान, सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर

Tue, 18 Jun 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection stalled in Banda for four months, piles of filth on the roads
बंडा। कस्बे में डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने कूड़े का उठान बंद कर दिया। इस कारण पिछले चार माह से नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। गंदगी के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र की आबादी लगभग 30,000 है। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पंचायत ने 60 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है, लेकिन कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ कस्बे में उपयुक्त जगह नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। वहीं नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में कई जगह परती की जमीनों पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। इस पर सफाई कर्मचारी पूर्व में कूड़ा उठाकर कई स्थानों पर एकत्र कर देते थे। लोगों ने ऐतराज जताया तो सफाईकर्मियों ने कूड़ा उठान का काम ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी अब झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा समेटकर सड़क किनारे ही लगा देते हैं। इस कारण यहां के मुख्य चौराहे से पुवायां, पूरनपुर, बिलसंडा और खुटार जाने वालेे रास्तों समेत फुटपाथों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के सामने गंदगी होने पर कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कूड़ा-कचरा डंप करने के लिए एक जगह देेखी गई है, लेकिन वहां तक पहुंच का कोई रास्ता नहीं है। इसको लेकर अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर नियमित सफाई व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।

--------------------

लोग बोले-अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

-पूरनपुर-बंडा रोड निवासी सुमन अवस्थी ने बताया कि चार महीने से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। दुकानों के आगे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। खुटार रोड पर किराना स्टोर चलाने वाले राजेश ने कहा कि कहने के बावजूद सफाई कर्मचारी झाड़ू नहीं लगाते हैं। इससे कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। अधिकारी भी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed