फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganpat Sahay, who set out on foot from Gujarat, reached Tilhar.

Shahjahanpur News: गुजरात से पैदल यात्रा पर निकले गनपत सहाय पहुंचे तिलहर

Sun, 05 Nov 2023 05:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Ganpat Sahay, who set out on foot from Gujarat, reached Tilhar.
तिलहर में अमेठी निवासी गनपत सहाय तिवारी का स्वागत करते भाजपा महामंत्री सुनील गुप्ता हंस व अन्य।
भाजपा महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। प्रदेश के अमेठी निवासी गनपत सहाय तिवारी प्रधानमंत्री की योजनाओं के प्रचार और भारत को एकजुटता के सूत्र में जोड़ने का संदेश लेकर गुजरात से पैदल यात्रा पर निकले हैं। रविवार को नगर आगमन पर भाजपा महामंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील गुप्ता हंस के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया।
गनपत ने बताया कि उन्होंने 24 अगस्त को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मस्थान गुजरात स्थित नडियार से अपनी यात्रा शुरू की थी। अब तक वह 10 राज्यों से पैदल यात्रा करते हुए तिलहर आए हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लोगों ने लाभ उठाया है और आगे भी उठाना चाहिए। उन्होंने अपनी यात्रा का नाम विकसित भारत एकता एवं एकजुटता यात्रा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही भारतवासियों से संप्रदाय और जातिवाद की विचारधारा से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट होने की अपील की। बताया कि अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पहुंचकर उनकी यात्रा संपन्न होगी। स्वागत करने वालों में आरएसएस के नगर प्रचारक विपिन मिश्रा, राजवीर, अमित सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed