फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Ram swallowed hundreds of acres fertile crop

रामगंगा ने निगल ली सैकड़ों बीघा लहलहाती फसल

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga Ram swallowed hundreds of acres fertile crop
गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
भूमिहीन हुए परिवारों के युवा मजदूरी करने को मजबूर
विज्ञापन

घट रही रामगंगा की तेज लहरें लहलहाती फसलों के साथ कृषि भूमि को निगलती जा रही है। नदी इस वर्ष अब तक सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को निगलकर रेत के ढेर में तब्दील कर चुकी है।
इस बार रुक-रुककर बढ़ रही रामगंगा ने कई बार में अब तक कुनियां शाहनजीरपुर, अटा, हरिहरपुर, पहरूआ, मौजमपुर, बीघापुर-सिठौली, अतरी निजामपुर, भूड़ा, औरंगाबाद आदि गांवों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को अपने में समाहित कर रेत के ढेर में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि के नदी में समा जाने से राममूर्ति, आशाराम, इंद्रपाल, धारमसिंह, सुरेंद्रपाल, जगतपाल, रामू, वीरेंद्र कुमार शास्त्री, गिरीश आदि दर्जनों किसानों के परिवार के युवा रोजी रोटी कमाने के लिए दिल्ली, गुजरात,पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड आदि प्रांतों में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा की बाढ़ से प्रतिवर्ष होने वाले भू-कटाव को रोकने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान अनेकों बार ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। परिणामत: रामगंगा की बाढ़ से भू विनाश का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed