फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga isnaan

पौष पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 29 Jan 2021 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ganga isnaan
मिर्जापुर के ढाईघाट में पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। पौष पूर्णिमा पर ढाईघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। हालांकि इस बार प्रशासन की सख्ती के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षानुसार कम रही। गंगातट पर कल्पवासी नहीं पहुंचे। काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा के पार फर्रुखाबाद जिले की सीमा में लगे रामनगरिया मेले में भी पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस साल कोविड- 19 के चलते मेले पर रोक लगा रखी है। पुलिस की सख्ती के कारण मंगलवार को कल्पवास करने आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने कल्पवास के लिए लगाए गए तंबू उखाड़ लिए थे और गंगा पार कर फर्रुखाबाद की सीमा में लगे मेले में कल्पवास शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंचने लगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। लोगों ने अन्य धार्मिक आयोजन भी किए।
विज्ञापन

कटरा-फर्रुखाबाद मार्ग और कोलाघाट पुल पर लगा लंबा जाम
शाहजहांपुर। माघ पूर्णिमा पर ढाईघाट में स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने के कारण कई घंटे जाम लगा रहा। बृहस्पतिवार सुबह कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे के साथ ही कोला और शाहजहांपुर रोड करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इन सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करवाया। शाम तक कई बार रुक-रुककर जाम लगने से उसमे फंसे लोग परेशान रहे। कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर नगर से करीब दो किलोमीटर आगे कोला मोड़ है। यहां से ढाई घाट के गंगा तट को रास्ता जाता है। इससे कुछ पहले इसी हाईवे से शाहजहांपुर को रोड जाती है। बुधवार रात से ही गंगा स्नान के लिए जाने वालों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतारें चल रहीं थी। सुबह कोला मोड़ पर पहले वाहन निकालने के चक्कर मे जाम लग गया। हाईवे से जुड़े होने के कारण कुछ ही देर में कोला रोड, कटरा फर्रुखाबाद हाईवे के साथ शाहजहांपुर रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। करीब एक घंटे ऐसी ही स्थिति रहने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed