{"_id":"6427362409b5fe380e0818f4","slug":"ganga-expressway-jcb-runs-on-the-houses-coming-in-the-way-of-the-interchanger-shahjahanpur-news-c-4-1-114009-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे: इंटरचेंजर मार्ग के आड़े आ रहे मकानों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे: इंटरचेंजर मार्ग के आड़े आ रहे मकानों पर चली जेसीबी
Sat, 01 Apr 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में राजस्व टीम के आदेश पर मकान तोड़ती जेसीबी। संवाद
जलालाबाद। कई बार दी गई चेतावनी बेअसर होने के बाद शुक्रवार शाम को नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने चार मकान जेसीबी से तुड़वा दिए। यह सभी मकान शाहजहांपुर रोड पर गांव सिकंदरपुर में विश्रामनगर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने-उतरने के लिए बनने वाले इंटरचेंजर मार्ग के रास्ते में आड़े आ रहे थे।
जहां आज जेसीबी चली, वहां दुकान, मकान समेत 18 विभिन्न निर्माण हटाने योग्य चिह्नित किए गए थे। इस बारे में संबंधितों को नोटिस देकर उन्हें पक्के निर्माण स्वत: हटाने को कहा गया था, लेकिन ग्रामीण मुआवजा न मिलने के कारण अपने निर्माण हटाने को राजी नहीं थे। गत 25 मार्च को मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और तहसीलदार पैगाम हैदर ने एक-दो दिन की मोहलत देते हुए लोगों से अपने निर्माण हटा लेने और मुआवजे के लिए संपत्ति सम्बन्धी कागजात जमा करने को कहा था।
इसके बाद अधिकांश लोगों ने दुकान, मकान व अन्य तरह के निर्माण स्वयं तुड़वा लिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि श्रीपाल, पुनीत, रामानंद और जगदीश ने अपने मकानों को नहीं तोड़ा था। इसलिए इन सभी के मकान आज जेसीबी से तुड़वा दिए गए। उन्होंंने बताया कि अब कोई निर्माण हटाना शेष नहीं रह गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जलालाबाद मेें गंगा एक्सप्रेस-वे के अब तक हुए कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद न सिर्फ जनपद बल्कि प्रदेश के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। आने वाले महाकुंभ में जनता को प्रयागराज जाने में काफी सुविधा होगी और यातायात में समय की बचत होगी।