{"_id":"67b0cb93668a7cb2a00a2d15","slug":"ganga-expressway-claim-to-complete-construction-in-the-district-by-april-waiting-for-the-journey-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-137827-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : जिले में अप्रैल तक निर्माण पूरा करने का दावा... सफर के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : जिले में अप्रैल तक निर्माण पूरा करने का दावा... सफर के लिए इंतजार
Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बदायूं सीमा से लेकर हरदोई तक करीब 152 किलोमीटर दूरी के बीच जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे अप्रैल तक पूरा करने का दावा अफसर कर रहे हैं। वर्तमान में फ्लाईओवर और अंडरपास को एक्सप्रेसवे से जोड़ने और इंटरचेंज बनाने का काम चल रहा है। हालांकि, जब तक सभी जगह निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक इस पर सफर के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
जलालाबाद के गांव अतिबरा के पास बरेली हाईवे और गांव उबरिया के पास शाहजहांपुर हाईवे को क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर बनाया गया है। इसे एक्सप्रेसवे से जोड़ने के अलावा शाहजहांपुर हाईवे पर गांव कलक्टरगंज से लेकर ढका और विश्रामनगर तक काफी विस्तृत क्षेत्र में बनने वाले इंटरचेंज के काम हो रहा है। निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीयरिंग लिमिटेड के प्रशासनिक प्रबंधक रूपेश यादव ने बताया कि सभी अंडरपास और फ्लाईओवर बन चुके हैं। एक्सप्रेसवे पर मार्किंग और क्रॉस बैरियर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एक्सप्रेस-वे पर फिनिशिंग आदि सभी तरह के कार्य आगामी अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे।
-- -- --
एक्सप्रेस-वे की लंबाई 42 किमी, 44 गांवों से गुजरेगा
जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे 44 गांवों से गुजर रहा है। इसका निर्माण राजस्थान की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड करा रही है। इसकी लंबाई करीब 42 किमी है। अधिकतर स्थानों पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
-- -- -
12 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिले मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। शाहजहांपुर जनपद में कार्य पूरा भी कर लिया जाए तो भी एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन तभी पूरा हो जाएगा जब दूसरे जिले में निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। बदायूं में रामगंगा पुल पर अभी स्लैब डालने काम चल रहा है। संभल, उन्नाव आदि जिलों की काम की गति अभी धीमी है।
-- -- -
जिले की सीमा में अप्रैल में एक्सप्रेस-वे बनने का काम पूरा हो जाएगा। काम तेजी से चल रहा है। अन्य जिलों में निर्माण पूरा होने पर ही गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू हो पाएगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन