फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Expressway: Administration accused of forcefully acquiring land

गंगा एक्सप्रेस वे : प्रशासन पर बलपूर्वक जमीन का अधिग्रहण करने का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 05:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Administration accused of forcefully acquiring land
जलालाबाद के ग्राम गुलड़िया में अधिग्रहण के दौरान जेसीबी से समतल की जा रही जमीन। संवाद
भूमि मालिक ने व्यावसायिक दर से मांगा भुगतान, लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। दो वर्ष से चल रहे प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ गुलड़िया गांव जाकर जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इस दौरान भूमि मालिक विनोद गुप्ता ने प्रशासन पर मनमाने तरीके से जमीन का अधिग्रहण करने के साथ अन्य कई आरोप लगाए, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने के लिए शाहजहांपुर हाईवे पर गांव कलक्टरगंज से पहले इंटरचेंज निर्माणाधीन है। इंटरचेंज के लिए बनने वाली एक सड़क के दायरे मे गांव गुलड़िया के रकबे की गाटा संख्या 292 और 300 की जमीन भी आ रही है। गाटा संख्या 300 पर नगर के विनोद गुप्ता व उनके भाइयों का स्वामित्व है। नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने बताया कि भूमि मालिक से 2.402 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराने के लिए कई बार कहा गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के अनुसार अधिगृहीत होने वाली जमीन का भूमि मालिक को सर्किल रेट से चार गुना भुगतान किए जाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन वह व्यावसायिक दरों से भुगतान देने की मांग करते रहे। अन्य सभी जमीनों के वर्ष 2022 से बैनामे होते आ रहे हैं। भूमि मालिक से अपने मामले को बरेली स्थित न्यायालय में निस्तारित कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह वहां भी नहीं गए। इसलिए शुक्रवार को व्यापक जनहित में इस जमीन को सरकार के पक्ष में अधिग्रहीत कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद भूमि मालिक विनोद गुप्ता ने स्थानीय प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताया। उन्हाेंने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बची हुई जमीन का प्रशासन चिह्नीकरण भी नहीं कर रहा है। नायब तहसीलदार के अनुसार अधिगृहीत जमीन का मुआवजा शासन के पूर्व आदेश के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed