फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Dussehra: Thousands of Devotees Perform Holy Bath at Dhai Ghat

गंगा दशहरा : ढाई घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पर्व स्नान

Tue, 26 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Thousands of Devotees Perform Holy Bath at Dhai Ghat
मिर्जापुर में गंगा दशहरा के अवसर पर तट पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ढाई घाट के गंगा तट पर सोमवार को भोर से पर्व स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। सुबह से दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर मनौतियां मानी। हवन-पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए। घाट पर जगह-जगह कई लोगों ने भंडारा करके और शरबत वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

दोपहर को रेतीले तट पर हुई भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं की आस्था डिगा नहीं सकी और लोग पर्व स्नान को आते रहे। दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा जी के किनारे हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। बाद में तट पर मौजूद पंडा-पुजारियों को दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। स्नान तथा दान पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

परौर। गंगा दशहरा पर रामगंगा के मंझा घाट पर सुबह से पर्व स्नान आरंंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा मैया का स्मरण कर पवित्र रामगंगा में डुबकी लगाई। कई श्रद्धालुओं ने रामगंगा के किनारे कन्याओं को भोज कराया और मनौती पूर्ण होने पर बच्चों का मुंडन भी कराया। कई श्रद्धालुओं ने गंगा जी को चुनरी चढ़ाई और विवाहिताओं ने सुहाग की सामग्री अर्पित की।

मिर्जापुर में गंगा दशहरा के अवसर पर तट पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में गंगा दशहरा के अवसर पर तट पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed