फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganga bhath

गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जाम में छूटे पसीने

Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
ganga bhath
मिर्जापुर के ढाईघाट गंगातट पर गंगास्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भाद्रपद पूर्णिमा (पितृ आगमन पूर्णिमा) के अवसर पर सोमवार को ढाईघाट गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूर्वजों को के लिए तर्पण किया। गंगा पुरोहितों को दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने पितरों की सेवा और सम्मान का संकल्प लेकर पितृ पक्ष में घर आने के लिए आमंत्रित किया। वहीं हजारों श्रद्घालुओं के उमड़ने से जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर लंबे जाम से लोगों के पसीने छूट गए। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही ढाईघाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों वाहनों के आवागमन से जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर ग्राम चौरा के आगे जाम लग गया। सुबह लगभग आठ बजे से लगे जाम की सूचना पर मिर्जापुर थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी कतार में वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन जाम नहीं खुल सका। तेज धूप और उमस में सुबह आठ बजे से करीब दो बजे तक जाम लगे रहने से कई श्रद्धालु बिना स्नान किए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

वहीं तमाम लोगों ने ग्राम कमथरी के निकट गंगा स्नान कर लिया। ढाईघाट-गंगातट पर हर अमावस्या और पूर्णिमा पर गंगा स्नान का मेला लगता है। इस मेले में जिले के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत आदि जिलों के श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। प्रशासन ढाईघाट में प्रत्येक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में कोई व्यवस्था नहीं करता है। जाम लगने पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच जाती है। जबकि श्रद्धालु हर पूर्णिमा पर यातायात पुलिस, पेयजल, सफाई, सुरक्षा आदि की व्यवस्था किए जाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगातट से एक किलोमीटर पहले जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर लगा जाम। संवाद

गंगातट से एक किलोमीटर पहले जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर लगा जाम। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed