फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gang that stole bikes from Delhi and sold them at cheap prices exposed

Shahjahanpur News: दिल्ली से बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचने वाले गैंग का खुलासा

Sat, 19 Oct 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Gang that stole bikes from Delhi and sold them at cheap prices exposed
निगोही पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से चल रहे धरपकड़ अभियान के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए सात बाइकों समेत आठ वाहनों को बरामद कर लिया। आरोपी दिल्ली एनसीआर से वाहनाें को चोरी कर शहर व ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेचते थे। एसपी ने गैंग का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

स्वाट टीम, सर्विलांस सेल व निगोही पुलिस ने गांव गिरगिचा को जाने वाले रास्ते पर नहर पटरी के पास से पांच आरोपियों काे गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर सात बाइकें व एक स्कूटी को बरामद किया गया। पुलिस ने निगोही के ग्राम गौटिया निवासी विमल, ग्राम गिरगिचा निवासी शोभित, रामबहादुर, अभय और कजरीनूरपुर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विमल अपने साले चंद्रभान उर्फ छोटे लल्ला व जान मोहम्मद के साथ दिल्ली से बाइकों को चोरी कर लाता था। पुलिस ने ग्राम गिरगिचा निवासी चंद्रभान और दिल्ली निवासी जान मोहम्मद की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि वांछित आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फर्जी आरसी के साथ सस्ते दामों में बेच देते थे बाइक
बरामद वाहनों में मात्र तीन पर नंबर अंकित थे। शेष बिना नंबर प्लेट की थी। एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली से बाइकाें को चोरी कर लाने के बाद शहर व ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेचा जाता था। खरीदार को शक न हो, इसलिए फर्जी आरसी भी तैयार की जाती थीं। रामबहादुर और अभय पर पूर्व में भी दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed