फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganeshotsav: Devotees participated in Maha Aarti in Puja pandals

गणेशोत्सव : पूजा पंडालों में भगवान गणेश की महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganeshotsav: Devotees participated in Maha Aarti in Puja pandals
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामचरन धर्मशाला में स्थापित श्रीगणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना करते लोग ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में हर ओर गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। सदर बाजार, बहादुरगंज, कृष्णानगर, चौक, अजीजगंज समेत लगभग सभी मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी गणपति की मूर्ति की स्थापना की हुई है और वहां पर गजानन की स्तुति बड़े ही भव्य रूप से की जा रही है। वहीं पूजा पंडालों में गणपति की प्रार्थना, हवन पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। इससे पूजा पांडाल भक्तिमय हो गए।
विज्ञापन

खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में दस दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन चल रहा है। महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के पदाधिकारी नीरज वाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मशाला स्थित पंडाल में विधिवत रूप से गणेश जी की पूजा हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। इस बीच गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयघोष से आयोजन स्थल गूंज रहा है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में चार खंभा स्थित गणेश पैलेस के प्रांगण में स्थापित मठिया के महाराजा भगवान गणेश का राजीव मिश्रा सरल ने पूजन कराया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा समिति के प्रवक्ता सुचित सेठ ने बताया कि 31 से 8 तारीख तक मठिया के महाराजा विराजमान रहेंगे। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में नित्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर विमल किशोर, अमित कटियार, सुनील बंसल, शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, अरुण कुमार रस्तोगी, महेंद्र किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed