{"_id":"6ab030b708619cb9370e3d9a","slug":"gajanan-bid-farewell-with-reverence-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185246-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गजानन को श्रद्धा से किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गजानन को श्रद्धा से किया विदा
विज्ञापन
मिर्जापुर में भगवान गजानन की विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर। गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को भगवान गणेश की मूर्ति की श्रद्धापूर्वक विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा के साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ का सामूहिक उद्घोष करते और अबीर-गुलाल खेलते हुए चले।
इससे पहले, भगवान गणेश की मूर्ति की विशेष पूजा की गई। दोपहर बाद भगवान गणेश काे विदाई के लिए मूर्ति को पालकी में विराजित किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन शोभायात्रा हनुमान गढ़ी, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर होते हुए ढाई घाट गंगा तट पर पहुंची। वहां भावुक माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति को विदाई दी। शोभायात्रा में राघवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अनमोल सिंह, मोहन प्यारे आदि शामिल रहे।
--
विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मीरानपुर कटरा। रविवार को आकर्षक देव स्वरूप झांकियों और बैंड बाजे के साथ भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। मोहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी से शुरू हुई विसर्जन यात्रा जलालाबाद स्टेट हाईवे से होते हुए चौराहा और मुख्य बाजार मार्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की।
विज्ञापन
इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली से शोभायात्रा के साथ मोहल्ला कोरियान-बिल्लीगंज होते हुए बहगुल नदी ले जाया गया। नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। शोभायात्रा में विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सत्यभान सिंह, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बच्चों ने भगवान गणेश सुंदर चित्र बनाकर मन मोहा
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव रामचरण लाल धर्मशाला खिरनीबाग में जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की पूजा करते हुए आरती उतारी। इस बीच बच्चों ने भगवान गणेश के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई, अर्जुन सूर्यवंशी, ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष सोनल त्रिपाठी ने बच्चों को सम्मानित किया। आयोजक ने बताया कि 22 सितंबर को भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को हवन पूजन के बाद दोपहर 12 बजे भंडारा होगा। दूसरी ओर क्षत्रिय धर्मशाला में गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते रहे। उन्हें प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद