फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fungal infection increases due to humidity and sweat during rainy season

Shahjahanpur News: बरसात में नमी और पसीने से बढ़ा फंगल इंफेक्शन

Wed, 03 Sep 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection increases due to humidity and sweat during rainy season
राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा विभाग में मरीज की जांच करतीं डॉ. ऊषा चंद्रा। संवाद 
शाहजहांपुर। बरसात में नमी और पसीने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाल चकत्ते, खुजली और त्वचा रोग के मरीजों की तादाद बढ़ गई है। इनमें छोटे बच्चे और महिलाओं की संख्या ज्यादा है। एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डाॅक्टर सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। त्वचा रोग विभाग में भी एलर्जी का इलाज कराने आए मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया कि बारिश के मौसम में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पहले 100-150 मरीज आ रहे थे, लेकिन अब 250-300 मरीज आ रहे हैं। दाद, खाज, खुजली के साथ छोटे-छोटे लाल चकत्ते और पपड़ीदार धब्बे पड़ रहे हैं। कान के पास भी लोगों को इंफेक्शन हो रहा है। जरूरी है कि सिरोसिस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ली जाए। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार और जीवनशैली में बदलाव से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य व उनकी साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चे नाक, मुंह में हाथ डालते रहते हैं। ऐसे में वे फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं।
--
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर पर छोटे-छोटे चकत्ते, दाद, फुंसी दिखाई देने पर डाॅक्टर की सलाह लें।

- घरों के गददे, चादर, तकिए और पहने जाने वाले कपड़ों को धूप में सुखाएं।
- बारिश में भीगने के बाद शरीर को सूखे कपड़े से पोछें।

- छोटे बच्चों को बारिश के पानी में भीगने से मना करें।
- बरसाती पानी में भीगने के बाद पैरों को अच्छी तरह धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed