फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Funeral of three people who died in Bolero collision

Shahjahanpur News: बोलेरो की टक्कर से मृत तीन लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 14 Oct 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Funeral of three people who died in Bolero collision
पुवायां। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत में पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को उनके शवों का अलग-अलग अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधायक चेतराम ने गांवों में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गांव जड़ौली निवासी दलपत अपने मामा गांव इमलिया निवासी गोकुल प्रसाद और नाती गांव चौढ़ेरा निवासी अजीत के साथ बाइक से 12 अक्तूबर को बंडा के ररुआ में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। वापस आते समय पुवायां कस्बे में बीआरसी भवन के पास एक बोलेरो कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए थे। दलपत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोकुल प्रसाद और अजीत की बाद में शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव गांवों में सोमवार देर शाम पहुंचे। मंगलवार को तीनों लोगों का उनके गांवों में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने चौढ़ेरा, जड़ौली और इमलिया पहुंचकर दुखी परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि परिजनों की हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों ने विधायक से कहा कि, पुलिस लापरवाही बरत रही है और आरोपी चालक का पता तक नहीं लगा सकी है।

--
अब तक चालक को नहीं पकड़ सकी पुलिस
तीन लोगों को रौंदने वाली गाड़ी मदनापुर के प्रदीप यादव की है। वाहन पुवायां मंडी में ठेके पर चलवाया जा रहा था। पुलिस अब तक चालक को नहीं पकड़ सकी है, इस कारण तीनों मृतकों के परिजनों में रोष है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि वाहन स्वामी का भाई गाड़ी चला रहा था, उसकी तलाश की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed