{"_id":"67d87170b92fe8bac7016a04","slug":"funds-should-be-released-for-the-mailani-farrukhabad-railway-line-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-139687-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन के लिए धन अवमुक्त कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन के लिए धन अवमुक्त कराया जाए
Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में बोलते सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : kathua news
पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन के लिए धन अवमुक्त करने सहित कई मुद्दों को उठाया।
सांसद ने बताया कि रेल लाइन के लिए सर्वे हो चुका है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। डेढ़ सौ किमी. लंबी इस रेल परियोजना के पूरा होने से शाहजहांपुर, लखीमपुर और फर्रुखाबाद क्षेत्र के तमाम लोगों को लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
अमृत योजना के तहत स्वीकृत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का काम जल्द पूरा कराने की भी उन्होंने मांग रखी। कहा, शाहजहांपुर प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र है। इस कारण बाहरी और शाहजहांपुर के व्यापारियों का आना-जाना यहां लगा रहता है। ऐसे में शाहजहांपुर में वंदे भारत व डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव भी हो। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बरेली की जगह शाहजहांपुर से चलाए जाने की भी बात रखी। शाहजहांपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए रेल मंत्री से रेलवे की खाली पड़ी जमीन को नगर निगम शाहजहांपुर को जल्द स्थानांतरित करने की मांग भी की गई।