फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suspicion of foreign funding in the conversion case in shahjahanpur

Shahjahanpur News: अमेरिका की एक एजेंसी से खाते में आए 500 डॉलर, धर्मांतरण मामले में विदेशी फंडिंग की आशंका

Sun, 21 Sep 2025 05:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित मकान में अवैध रूप से अस्थायी चर्च बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा था। हिंदू संगठन के लोगों ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच में चौंकाने वाले तथ्य पता चले हैं। 

विज्ञापन
suspicion of foreign funding in the conversion case in shahjahanpur
धर्मांतरण का मामला

विस्तार

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में धर्मांतरण के मामले की जांच में एसआईटी को महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। बैंक और कॉल डिटेल के सहारे फंडिंग के तार जोड़े जा रहे हैं। अब तक की पड़ताल में पता चला है कि अमेरिका की एक एजेंसी से फंडिंग की गई। खाते में 500 डॉलर आए हैं।
विज्ञापन


14 सितंबर की सुबह आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में एक घर में अवैध रूप से अस्थायी चर्च बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की ओर से हरजीत उर्फ हनुक व उनकी पत्नी सुनीता सिंह निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दूसरे दिन दंपती को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


एसआईटी कर रही जांच 
अगस्त में भी आरसी मिशन थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक मामला सामने आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लिया। दो-तीन माह में हुए धर्मांतरण के कई मामलों को लेकर एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी व सर्विलांस की मदद से टीम ने अपनी पड़ताल तेज की। बैंक डिटेल व खातों को खंगालना शुरू किया। पता चला कि पकड़े गए रेती के रहने वाले दंपती को अमेरिका की एक एजेंसी से 500 डॉलर की फंडिंग की गई। पुलिस कॉल डिटेल के माध्यम से भी धर्मांतरण से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसआईटी जांच कर रही है। अमेरिका की एक एजेंसी से फंडिंग की बात सामने आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

तमिलनाडु से भी फंडिंग की बात आ चुकी सामने
जुलाई में सिंधौली में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पांच-छह साल से सिंधौली में गुरुद्वारा और पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में ईसाई समाज के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तमिलनाडु से फंडिंग की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed