फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FSDA will now also certify community kitchens

एफएसडीए अब सामुदायिक रसोई भी करेगा प्रमाणित

Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
FSDA will now also certify community kitchens
बॉटम...
विज्ञापन

स्वास्थ : फूड प्वॉयजनिंग की घटनाएं रोकने के लिए भोजन, नाश्ते की चीजों की होगी जांच
मेन...
एफएसडीए अब सामुदायिक रसोई भी करेगा प्रमाणित
- ईट राइट कैंपस योजना में शामिल किए गए हैं सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में संचालित कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) की जांच करके उन्हें ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र जारी करेगा। इस योजना में वह सभी कारखाने भी शामिल किए जाएंगे, जहां कर्मचारियों के भोजन व जलपान के लिए मेस, कैंटीन आदि संचालित हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाद में इसी योजना में प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास प्रसाद और मिठाई की दुकानों को भी शामिल किया जाएगा।
एफएसडीए के आयुक्त ने ऐसे सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और निजी उपक्रमों के किचन और जलपान गृहों की गुणवत्ता प्रमाणित करने के निर्देश दिए, जहां बड़े समूह के लिए भोजन और जलपान तैयार किया जाता है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज और कृभको फर्टिलाइजर कारखाना के किचन की गुणवत्ता जांच कर उन्हें एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकरण) से ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र भी जारी कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला कारागार और नवोदय विद्यालय के भोजनालयों की मौजूदा स्थिति और वहां तैयार होने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांच कर उन्हें भी विभाग से ईट राइट कैंपस के प्रमाण पत्र जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा समेत हनुमत धाम के पास प्रसाद
की दुकानें भी की जाएंगी योजना में शामिल
अभिहीत अधिकारी के अनुसार, शहर में तेल टंकी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री कुटिया साहिब में श्रद्घालुओं के लिए रोजाना लंगर (भोजन) तैयार होता है और हनुमत धाम के आसपास की दुकानों से तमाम श्रद्घालु प्रसाद खरीदते हैं। इसलिए बहुत जल्द गुरुद्वारा समेत हनुमत धाम के नजदीक प्रसाद की दुकानों को भी इस योजना की परिधि में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed