{"_id":"67f576e5e405ad5f24058273","slug":"frustrated-by-the-indecency-of-his-in-laws-the-young-man-committed-suicide-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141224-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ससुरालियों की अभद्रता से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ससुरालियों की अभद्रता से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या
Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक निशांत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रोजा के लोधीपुर मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय निशांत ने सोमवार रात कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने ससुरालियों पर अभद्रता से क्षुब्ध आकर उसके द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।
परिजनों ने बताया कि निशांत की साली का सोमवार को दिन में तिलक का कार्यक्रम था। इसके लिए बहू अंजू तीन-चार दिन पहले ही अपने मायके सिंधौली के सकुलिया गांव चली गई थी। सोमवार सुबह निशांत अपनी ससुराल गया। वहां से साली का तिलक चढ़ाने के लिए निशांत बंडा के मुरादपुर गांव गया।
कार्यक्रम से लौटने के बाद निशांत का उसके ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि निशांत की उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। इसके बाद निशांत देर शाम घर लौट आया। कमरे में जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया और फंदे से लटककर जान दे दी। अंदर से कोई आहट नहीं हुई, तब परिवार वालों ने निशांत को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि निशांत पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ने कहा-मुझे तेरा चेहरा नहीं देखना, जाकर मर जा...
- पिता कौशलेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटे निशांत की उसकी ससुरालियों ने बहुत बेइज्जती की थी। बेटे ने बताया था कि जब उसने यह बात पत्नी को बताई तो उसने थप्पड़ मार दिया। कहा कि मुझे तेरा चेहरा नहीं देखना, जाकर मर जा। वहीं, ससुराल वाले बोले कि आत्महत्या कर लो, नहीं तो तुम्हें मार देंगे। पिता ने बताया कि बेटे ने अपनी पीठ पर चोट के निशान भी उन्हें दिखाए। परिजनों ने बताया कि निशांत को उसकी ससुराल वाले बहुत परेशान करते थे। दहेज में दी बाइक ले गए थे, जो लौटा नहीं रहे थे। बेटे से रुपये की मांग करते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छोटे भाई के उत्तीर्ण होने पर खुश था निशांत
-पोस्टमाॅर्टम हाउस पर निशांत का भाई अंकित रो पड़ा। उसने बताया कि सोमवार सुबह भाई को बताया था कि वह 11वीं में पास हो गया है। इसको लेकर भाई काफी खुश था। भाई ने मिठाई बांटने के लिए कहा था। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि निशांत के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।