{"_id":"68c87460cbd215f9390c5226","slug":"from-october-1-action-will-be-taken-against-bdo-if-bovine-animals-are-seen-on-the-main-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-152834-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक अक्तूबर से मुख्य मार्ग पर गोवंशीय पशु दिखने पर बीडीओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक अक्तूबर से मुख्य मार्ग पर गोवंशीय पशु दिखने पर बीडीओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि एक अक्तूबर से मुख्य मार्गों पर गोवंशीय घूमते नजर आने पर संबंधित बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनपद में मॉडल सेफ रोड के रूप में चिह्नित सीतापुर-बरेली मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली दुर्घटनाओं की समीक्षा संबंधित एसडीएम, एआरटीओ, पुलिस एवं संबंधित निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि दुर्घटनास्थल पर जाकर करें।
दुर्घटना के कारणों एवं उनके सुधार के संबंध में विस्तृत आख्या प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत करें। पशुओं के चोट लग जाने पर 1962 पर संपर्क कर उपचार कराया जाए। डीएम ने कहा कि कचहरी चौराहा से कलक्ट्रेट तक मुख्य मार्ग पर भैंस निकलते पाए जाने पर संबंधित स्वामी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने सड़क सुरक्षा मित्र बनाने के लिए भी निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
--
सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक
शाहजहांपुर। युवाओं की सहभागिता से सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व ही नही बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह और जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत के मयंक भदौरिया ने बताया कि प्रथम चरण में देश के 100 जनपदों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के भी 28 जनपद शामिल हैं। जिसमें शाहजहांपुर भी है। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, डीएसओ हरिवंश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद