फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Friends who promised to pursue friendship for the rest of their life, leaving behind in half a journey

आधे सफर में ही साथ छोड़कर चले गए जिंदगी भर दोस्ती निभाने का वादा करने वाले दोस्त

Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Friends who promised to pursue friendship for the rest of their life, leaving behind in half a journey
शाहजहांपुर। लुधियाना से दो दोस्तों के साथ साइकिल से बिहार जा रहे हरेंद्र की रास्ते में तबियत बिगड़ गई। पैरों में छाले पड़ गए और शरीर भी जवाब दे गया। साइकिल चलाने की हिम्मत नहीं बची तो दोस्तों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया और शाहजहांपुर में हरदोई बाईपास पर छोड़कर चले गए। परेशान हाल हरेंद्र को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें खाना खिलाया। फिर एक होमगार्ड ने ट्रक रुकवाकर हरेंद्र को उसमें बैठाकर आगे रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण में थाना मझौलिया क्षेत्र के गांव राजाघर निवासी हरेंद्र साहनी लुधियाना में एक सिलाई फैक्टरी में काम करते थे। बकौल हरेंद्र लॉक डाउन के चलते फैक्टरी बंद हो गई। मालिक ने कुछ दिन तो खाना खिलाया लेकिन जब आमदनी होना बंद हो गई तो उसने हाथ खड़े कर लिए। मकान मालिक ने भी किराए के लिए ताने देना शुरू कर दिया। रहने और खाने का साधन न होने की वजह से उन्होंने घर जाने का मन बनाया। दो अन्य साथियों की मदद से दो साइकिल खरीदीं और 26 अप्रैल को घर के लिए सफर शुरू कर दिया। लुधियाना से पश्चिमी चंपारण जिला लगभग 1100 किलोमीटर दूर है। 26 अप्रैल से सफर शुरू करने के बाद रविवार को यहां हरदोई बाईपास चौराहे पहुंच गए। लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद हरेंद्र का शरीर जवाब देने लगा। पैरों में छाले पड़ गए। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों से साइकिल चलाने में असमर्थता जताई। इस पर साथी नाराज हो गए और हरेंद्र को छोड़कर उसका बैग लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed