फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Freedom for talent behind bars

Shahjahanpur News: जेल की सलाखों के पीछे हुनर को आजादी

Mon, 23 Sep 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Freedom for talent behind bars
जिला कारागार शाहजहांपुर। 
शाहजहांपुर। जेल की सलाखों के पीछे निरुद्ध बंदियों को हुनर दिखाने की आजादी मिल रही है। बंदियों को स्वरोजगार के लिए सिलाई-कढ़ाई से लेकर पेंटिंग में पारंगत बनाया जा रहा है। जेल प्रशासन का प्रयास है कि यहां से निकलने के बाद बंदी अपना कारोबार शुरू कर अच्छे नागरिक का जीवन जी सके।
विज्ञापन

जिला कारागार में करीब 1200 सौ बंदी हैं। बंदियों को हुनरमंद बनाने के लिए कारागार के अंदर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओडीओपी के तहत जरी-जरदोजी में सूटों पर कढ़ाई, डिजाइनदार गमले, फ्लावर पार्ट, भगवान के आसन, भगवान की पोशाकें, पर्स आदि बना रहे हैं। इस कार्य में 24 महिलाएं लगी हैं। इसी तरह पुरुष बंदी लगेज बैग आदि बना रहे हैं। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि जेल से छूटने के बाद यह महिलाएं रोजगार शुरू कर सकती हैं और अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर सकती हैं।
विज्ञापन

----------
कचहरी में लगता है स्टाल
-जेल के अंदर बने विभिन्न तरह के उत्पादों का स्टाल कचहरी में लगने वाली लोक अदालत के दौरान लगाया जाता है। जेल के बंदियों के हुनर की सराहना अधिकारी भी कर चुके हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार के सामने जल्द ही उत्पादों का स्टाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed