फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Free travel on roadways ends, crowd increases in trains, fight for seats

Shahjahanpur News: रोडवेज का मुफ्त सफर खत्म, ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीट के लिए मची मारामारी

Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Free travel on roadways ends, crowd increases in trains, fight for seats
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस की बोगी में चढ़ने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के बाद लौटने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। रोडवेज का मुफ्त सफर खत्म होने के बाद अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सीट को लेकर मारा-मारी मची है। जगह नहीं मिलने पर लोग पायदान तक पर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


शनिवार को रक्षाबंधन पर घर आने वाले लोग लौटने लगे हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। दोपहर साढ़े 12 बजे डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई तो लोग सीट घेरने की कोशिश में लग गए।
विज्ञापन


पहले से भरकर आई ट्रेन की बोगी में घुसने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों ने आपातकालीन खिड़की से बच्चों को प्रवेश कराया। इस दौरान लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह अप लाइन की दरभंगा एक्सप्रेस में भी काफी ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोगी के पायदान तक पर लोग सफर करने के लिए मजबूर रहे। रेल अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज बसों में मुफ्त सफर खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।


--

1.57 करोड़ रुपये का किया बसों में मुफ्त सफर

परिवहन निगम की बसों में महिलाओं व सह यात्री ने एक करोड़ 57 लाख रुपये का सफर किया है। मुफ्त सफर खत्म होने के बावजूद सोमवार को बसों में काफी भीड़ रही। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आठ अगस्त को 36188 यात्रियों ने 40 लाख रुपये का सफर किया। रक्षाबंधन वाले दिन 54525 यात्रियों ने 62 लाख 13 हजार 244 रुपये की यात्रा की। योजना के अंतिम दिन 55 लाख रुपये का महिलाओं व सह यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed