{"_id":"6520583852ca8e37ac0e7a94","slug":"free-application-for-post-10th-scholarship-till-31st-december-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-5977-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Sat, 07 Oct 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं 31 दिसंबर तक अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण की ओर से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि घोषित की गई है।
समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए अधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि इस बार सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ मार्च में ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पिछले दो वर्षों से सरकार दो बार में छात्रवृत्ति प्रदान करती थी, नवीनीकरण वाले पुराने छात्रों को दो अक्टूबर व नए छात्रों को मार्च में छात्रवृत्ति दी जाती थी। जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि विभाग की ओर से आवेदन के लिए वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को चालू कर दिया गया है। पहली बार वेबसाइट को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। इससे छात्र-छात्राओं के मार्कशीट व प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन मिलान हो सकेगा।
आवेदन के बाद तीन जनवरी तक त्रुटियों में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। आठ जनवरी तक हार्ड कापी तक शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। जिला स्तरीय समिति 31 जनवरी से चार मार्च के बीच जांचने के बाद डाटा लॉक करेंगे। ऑनलाइन आवेदन में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसे छात्रों के लागिन में प्रदर्शित होगा। गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए छात्रों को 31 जनवरी से नौ फरवरी तक का समय मिलेगा। 15 मार्च तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का पैसा उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षा-9 व 10 के छात्र 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन: पूर्व दशम यानी कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर तक कर सकते हैं। इन्हें भी आवेदन की त्रुटियों सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। 20 नवंबर तक हार्ड कापी संस्थान में जमा करना होगा। 19 फरवरी तक छात्रवृत्ति की धनराशि खाते में आ जाएगी।