फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud report filed against six people on court orders

Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against six people on court orders
पुवायां। जमीन हड़पने की नीयत से रुपये लेकर राजीनामा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव कमालपुर निवासी अचल भारती के अनुसार, पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव अमरिया निवासी गंगाराम अपनी पुत्री कुसुमा देवी की शादी उनके भाई रचित कुमार से करने के लिए वर्ष 2012 में उनके घर आए थे। उनके पिता ने रचित की उम्र कम होने के कारण मना कर दिया था। गंगाराम के दबाव डलवाने पर तिलक और गोद भराई की रस्म 30 अप्रैल, 2012 को संपन्न होने के बाद शादी नवंबर, 2015 में होना तय हुई थी।
शादी से पूर्व ही रचित की 14 अप्रैल, 2014 को मौत हो गई थी। रचित के नाम कृषि भूमि थी, जिस पर गंगाराम की नीयत खराब हो गई। गंगाराम, कुसुमा देवी और उनके परिवार के सतीशचंद्र, जगतपाल, मीरा देवी और सिंधौली के गांव सहोरा के रामकिशोर ने सांठगांठ कर शादी न होने के बाद भी कुसुमा को रचित की पत्नी बताते हुए कागजात तैयार कर एक मई, 2014 को विरासत दर्ज करा ली थी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उनके पिता ने 20 दिसंबर 2017 को कुसुमा देवी का नाम निरस्त करा दिया। इसके बाद जमीन मां प्रेमवती और पिता पुत्तूलाल के नाम दर्ज हो गई थी। आरोपियों ने फिर से तहसीलदार को प्रार्थनापत्र दे दिया। राजीनामा करने के नाम पर उनसे नौ लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जमीन बचाने के उद्देश्य से दो लाख 30 हजार रुपये का चेक हरिश्चंद्र, एक लाख 90 हजार का चेक जगतपाल और एक लाख 90 हजार रुपये का चेक मीरा देवी के नाम, एक लाख का चेक गंगाराम के नाम देकर राजीनामा कर लिया। आरोपियों ने जमीन हड़पने का डर दिखाकर उनके पिता से भारी रकम की उगाही की है। कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed