फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud report against MP's former personal representative

Shahjahanpur News: सांसद के पूर्व निजी प्रतिनिधि के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 15 Nov 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against MP's former personal representative
खुटार। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के पूर्व निजी प्रतिनिधि मुनीश तिवारी पर बरेली के एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मुनीश तिवारी ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

बरेली के थाना इज्जतनगर के राजेंद्रनगर निवासी मयंक मिश्र ने पुलिस को बताया कि उनकी ससुराल खुटार कस्बे में है। गांव रौतापुर कलां निवासी मुनीश तिवारी का उनकी ससुराल में आना-जाना था। गांव रौतापुर कलां के आदित्य तिवारी और रवि ने उनको बताया कि उनके चाचा मुनीश तिवारी राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि है। यदि कोई काम हो तो बताना।
विज्ञापन

एक दिन वह आदित्य और रवि के साथ मुनीश तिवारी से मिलने गांव रौतापुर गए तो मुनीश तिवारी ने कहा कि वह नौकरी लगवा देगा। नौकरी में कुछ खर्चा आने की बात कहने पर उसने 11 अक्तूबर 2023 को मुनीश तिवारी के बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने मुनीश तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनका नाम मयंक मिश्रा की जगह महेश मिश्रा लिख दिया गया। पुलिस ने अब मयंक की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुनीश तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी रेनू तिवारी के नाम एक प्लाॅट गांव मुरादपुर में है। उनकी पत्नी ने प्लाॅट मयंक मिश्रा की पत्नी शिल्पी को बेचा था, जिसके बयाने के रूप में दो लाख रुपये मयंक मिश्रा ने उनके खाते में भेजे थे। इकरारनामा भी हुआ था। बैनामे की तिथि चार सितंबर 2024 थी। मयंक ने बैनामा नहीं कराया है और बयाने के रूप में दिए गए रुपये वापस चाहते हैं। इस कारण झूठा आरोप लगा रहे हैं। मयंक इस मामले में पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, जिनकी जांच हो चुकी है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

----
मुनीश तिवारी पहले मेरे निजी प्रतिनिधि थे, अब नहीं हैं। मुनीश तिवारी भाजपा कार्यकर्ता हैं। मुनीश तिवारी ने जमीन बेचने के रुपये लिए थे। इसके कागजात भी उनके पास हैं। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। अगर छवि खराब करने की कोशिश की गई तो कार्रवाई करेंगे।
मिथिलेश कुमार, सांसद राज्यसभा शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed