{"_id":"68e94ab55ffedaf41e083e44","slug":"fraud-report-against-manager-and-field-officer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154755-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश के बाद चौक कोतवाली में साउथ सिटी कॉलोनी में रह रहे अमेठी के थाना नसीराबाद क्षेत्र के पूरे शुक्लन निवासी अंकित शुक्ला की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने हरदोई के कौढ़ा गांव निवासी हरिओम सिंह व गोरखपुर के थाना सहजनवा क्षेत्र के गांव सिंहापार निवासी रामकेश मिश्रा को नामजद कराया है।
अंकित ने बताया कि वह मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी में कलस्टर मैनेजर हैं। कंपनी महिलाओं को सूक्ष्म ऋण देती है। कंपनी में हरिओम सिंह एक वर्ष से फील्ड ऑफिसर और रामकेश मिश्रा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग किया। कंपनी से ऋण लेने वालीं गरीब महिलाओं से वसूल की गई 75,090 रुपये की धनराशि की धोखाधड़ी की।
आरोप है कि दोनों ने उसके व उन महिलाओं के साथ अभद्रता की। मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी। महिलाओं ने पुलिस बुलाई। हरिओम सिंह ने रुपये देने से मना कर दिया। रामकेश मिश्रा ने फोन पर अभद्रता की। इसके बाद थाने गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।