फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud in the name of getting job in FCI

भारतीय खाद्य निगम में मृतक आश्रित पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Fri, 08 Jul 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting job in FCI
शाहजहांपुर। भारतीय खाद्य निगम में मृतक आश्रित में नौकरी लगवाने के नाम पर हरदोई जिले की कछौना कोतवाली के गांव चांदा मढ़िया निवासी संतोष कुमार से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी से निरस्तीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर चौक कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

संतोष कुमार के पिता मिहीलाल भारतीय खाद्य निगम में कार्यरत थे। 23 दिसंबर 2010 को मिहीलाल की मृत्यु के बाद संतोष ने नौकरी पाने के लिए भागदौड़ शुरू की। इस बीच उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव देवी पुरवाचौकी कुरसठ थाना माधौगंज जिला हरदोई के राजबहादुर से हुई। राजबहादुर ने अपने बहनोई अमित कुमार निवासी बिजलीपुरा, कोतवाली के जरिये नौकरी लगवाने का वादा किया। संतोष ने कोतवाली पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि राजबहादुर ने बहनोई अमित के घर पर बुलाकर कुछ रुपया लेकर आने को कहा, जिसके बाद वह गांव के दो लोगों के साथ एक लाख रुपये लेकर पहुंचा। जहां अमित कुमार व उसकी पत्नी सुमन कुमारी ने रुपया लेने के बाद दो लाख और मांगे। 28 मार्च को उसने दो लाख रुपये राजबहादुर, अमित व सुमन कुमारी को दिए। 12 जनवरी 2019 को उसे नौकरी निरस्तीकरण का पत्र प्राप्त हो गया। उसके बाद उसने राजबहादुर व अमित से फोन कर रुपया वापस मांगे। काफी जोर देने पर 26 जुलाई 2019 को 48 हजार रुपये अमित कुमार ने वापस कर दिए पर दो लाख 52 हजार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजबहादुर, अमित व सुमन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
-जब भी कोई नौकरी का विज्ञापन निकले तो संबंधित विभाग से एक बार जानकारी अवश्य कर लें।
-लालच में आकर सीधे फोन करने के बजाय गंभीरता से पड़ताल करें, उसके बाद ही आवेदन डालें।
-जिस कंपनी का मेल नौकरी के लिए आएं, उसकी अधिकृत वेबसाइट पर जाकर एक बार चेक जरूर करें।
- नीरज सिंह यादव, प्रभारी साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed