फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud accused arrested from tehsil premises

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी का आरोपी तहसील परिसर से गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 04:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused arrested from tehsil premises
पुवायां। धोखाधड़ी के आरोप में नामजद एक बुजुर्ग को पुलिस ने तहसील परिसर से पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव चमराबोझी निवासी अजीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर 19 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अशिक्षित और बुजुर्ग हैं। गांव चमराबोझी के ही कश्मीर सिंह (65) ने एक मुकदमा न्यायालय एडीएम न्यायिक के यहां नक्शा दुरुस्ती के लिए किया था। इस मुकदमे में वह प्रतिवादी थे। एडीएम न्यायिक ने नजरी नक्शा की छायाप्रति संलग्न कर तहसीलदार पुवायां और प्रभारी अधिकारी राजस्व को नक्शा दुरुस्त किए जाने के लिए निर्देशित किया।
चकबंदी अधिकारी सदर के ड्राफ्टमैन ने कश्मीर सिंह से मिलकर एडीएम के आदेश के साथ संलग्न नक्शे से अलग हटकर संशोधन कर दिया और अमल दरामद में ग्राम समाज और रास्ते का गाटा नंबर अपने हस्तलेख में अंकित करने का लेख बाद में बढ़ा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच कराई तो लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में ड्राफ्टमैन की भूमिका का जिक्र किया। मुकदमे की विवेचना के दौरान ड्राफ्टमैन ने हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया। पुलिस ने शनिवार को कश्मीर सिंह को तहसील परिसर से पकड़ लिया और चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed