{"_id":"6a3d83641dc4aa5ddf002fdb","slug":"fourteen-departments-will-work-together-on-the-communicable-disease-control-campaign-starting-on-the-1st-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177205-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से, 14 विभाग मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से, 14 विभाग मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से सफाई, जागरूकता और रोगियों की पहचान का कार्य किया जाएगा।
एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा टीबी, दिमागी बुखार सहित अन्य संचारी रोगों के संभावित मरीजों को चिह्नित कर उनकी जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज, कृषि, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क समेत कुल 14 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सहयोग करेंगे।
अभियान के साथ ही दस्तक अभियान और स्टॉप डायरिया अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगी तथा बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस और जिंक के पैकेट वितरित करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पात्र लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी भी बनाई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।