फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four years wait will end, lakhs of people will get benefit

शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन पर ट्रेन संचालन का चार साल लंबा इंतजार होगा खत्म, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 30 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four years wait will end, lakhs of people will get benefit
पूर्वोत्तर रेलवे का शाहजहांपुर स्टेशन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड के आमान परिवर्तन के बाद रूट पर दो जुलाई से ट्रेनों के संचालन से लोगों का चार साल का इंतजार खत्म हो गया। इसका लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। ट्रेनों के ठहराव को लेकर समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। गाड़ियों के दौड़ने की घोषणा से पीलीभीत से शाहजहांपुर तक के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्हें जिला मुख्यालय आने के लिए महंगे किराये से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

मीटर गेज लाइन पर दौड़ने वाली ट्रेनों को 2018 में बंद कर दिया गया था। अंतिम ट्रेन पर उस समय कार्यरत डीआरएम समेत कई अधिकारियों ने सफर किया था। पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच रेल लाइन पर जनवरी, 2021 में काम पूरा हो गया था। इसके बाद चार अगस्त, 2021 को सीआरएस मोहम्मद लतीफ ने 84 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

15 अगस्त, 2021 से ट्रेनों के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद मालगाड़ियों का इस रूट पर संचालन शुरू हो गया था। यात्री गाड़ियों का संचालन नहीं हो रहा था। बुधवार को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर यात्री गाड़ियों के संचालन की सूचना के साथ समय सारिणी जारी की है। इसके अनुसार ही गाड़ियों का ठहराव संबंधित रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित समय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों के संचालन की समय सारिणी
समय सारिणी के अनुसार 05395 पीलीभीत-शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी पीलीभीत जंक्शन से 16.15 बजे प्रस्थान कर प्रतापपुर हाल्ट से 16.25 बजे, पौटा हाल्ट से 16.32 बजे, भोपतपुरा से 16.42 बजे, शेरगंज हाल्ट से 16.51 बजे, बीसलपुर से 17.22 बजे, मिघौना हाल्ट से 17.29 बजे, चकसफौरा हाल्ट से 17.35 बजे, जिंदपुरा हाल्ट से 17.40 बजे, वजीरपुर हाल्ट से 17.46 बजे, निगोही से 17.56 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट से 18.04 बजे, अरेली हाल्ट से 18.10 बजे, खिरिया खुर्द हाल्ट से 18.16 बजे तथा शहबाजनगर से 18.26 बजे छूटकर शाहजहांपुर 18.50 बजे आएगी।
जबकि गाड़ी संख्या 05396 शाहजहांपुर-पीलीभीत जंक्शन अनारक्षित विशेष गाड़ी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर शहबाजनगर से 07.10 बजे, खिरिया खुर्द हाल्ट से 07.19 बजे, अरेली हाल्ट से 07.25 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट से 07.31 बजे, निगोही से 07.40 बजे, वजीरपुर हाल्ट से 07.49 बजे, जिंदपुरा हाल्ट से 07.55 बजे, चकसफौरा हाल्ट से 08.00 बजे, मिघौरा हाल्ट से 08.06 बजे, बीसलपुर से 08.20 बजे, शेरगंज हाल्ट से 08.30 बजे, भोपतपुरा से 08.40 बजे, पौटा हाल्ट से 08.49 बजे तथा प्रतापपुर हाल्ट से 08.56 बजे छूटकर पीलीभीत 09.35 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से गाड़ी संख्या 05381 पीलीभीत-शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी पीलीभीत जंकशन से 07.15 बजे प्रस्थान कर प्रतापपुर हाल्ट से 07.25 बजे पौटा हाल्ट से 07.32 बजे, भोपतपुरा से 07.42 बजे, शेरगंज हाल्ट से 07.51 बजे, बीसलपुर से 08.20 बजे, मिघौना हाल्ट से 08.27 बजे, चकसफौरा हाल्ट से 08.33 बजे, जिंदपुरा हाल्ट से 08.38 बजे, वजीरपुर हाल्ट से 08.44 बजे, निगोही से 08.54 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट से 09.02 बजे, अरेली हाल्ट से 09.08 बजे, खिरिया खुर्द हाल्ट से 09.14 बजे तथा शहबाजनगर से 09.30 बजे छूटकर शाहजहांपुर 09.50 बजे आएगी।
गाड़ी संख्या 05382 शाहजहांपुर-पीलीभीत जंक्शन अनारक्षित विशेष गाड़ी शाहजहांपुर से 16.00 बजे प्रस्थान कर शहबाजनगर से 16.10 बजे, खिरिया खुर्द हाल्ट से 16.19 बजे, अरेली हाल्ट से 16.25 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट से 16.31 बजे, निगोही से 16.40 बजे, वजीरपुर हाल्ट से 16.49 बजे, जिन्दपुरा हाल्ट से 16.55 बजे, चकसफौरा हाल्ट से 17.00 बजे, मिघौना हाल्ट से 17.06 बजे, बीसलपुर से 17.22 बजे, शेरगंज हाल्ट से 17.32 बजे, भोपतपुरा से 17.43 बजे, पौटा हाल्ट से 17.52 बजे तथा प्रतापपुर हाल्ट से 17.59 बजे छूटकर पीलीभीत 18.35 बजे पहुंचेगी। इन गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के दो कोच समेत कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
जनवरी में ट्रेन संचालन पत्र हुआ था वायरल
पीलीभीत से शाहजहांपुर रेल पथ पर गाड़ियों के संचालन को लेकर पत्र भी जारी हो गया था। छह जनवरी को ट्रेन संचालन के लिए एक पत्र वायरल होने पर डीआरएम आशुतोष पंत ने कोई लिखित जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि लिखित में वरिष्ठजन के निर्देश मिलने पर शाहजहांपुर रूट पर ट्रेन संचालन कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेन के ट्रायल व सीआरएस कराने का लक्ष्य जनवरी का निर्धारित था। अब एक बार फिर से पत्र जारी किया गया है। इसके तहत गाड़ियों के संचालन की पुष्टि मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
कोरोना संक्रमण की वजह से पड़ा असर
ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनें दौड़ाने के लिए सीआरएस निरीक्षण किया गया था। ट्रैक ट्रेनों के संचालन योग्य पाए जाने के बाद इज्जतनगर मंडल ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी थी। ट्रैक के फिट घोषित होने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना काल में कम ट्रेनें चलने की वजह से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
बसों और डग्गामार वाहनों के सफर से मुक्ति मिलेगी
ब्रॉडगेज ट्रैक पर सवारी गाड़ियां चलाने को हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब पीलीभीत तथा शाहजहांपुर आने-जाने के लिए बसों या डग्गामार वाहनों से सफर नहीं करना होगा। पिछले चार साल से लोग पीलीभीत-शाहजहांपुर आवागमन के लिए रोडवेज बस व डग्गामार वाहनों पर ही निर्भर थे।
ट्रनों के संचालन की खबर से दौड़ी की खुशी की लहर
शहर के मोहल्ला चमकीन निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि उनकी निगोही में मोबाइल की दुकान है। जहां रोजाना आना-जाना होता है। पेट्रोल महंगा हो गया है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर यात्री ट्रेनों के संचालन की जानकारी हुई है। अब पेट्रोल पर खर्च नहीं करना होगा। निगोही में रहने वाले राजेंद्र कुमार कहते हैं कि सप्ताह में दो-तीन बार शाहजहांपुर जाना-आना पड़ता है। जब से शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हुआ, तब से बहुत समस्या हो गई थी। दो जुलाई से इस रूट पर गाड़ियों के चलने की सूचना से बहुत खुशी हो रही है।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव यादव का कहना है कि शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन पर सवारी गाड़ियों का संचालन न होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। गाड़ियों का संचालन शुरू होने से सभी को राहत मिलेगी। मोहम्मद सैफ अख्तर ने बताया कि हैंडलूम का कारोबारी होने के नाते बिजनेस के सिलसिले में अक्सर पीलीभीत आना-जाना रहता है। ट्रेनों का संचालन न होने की वजह से निजी वाहन से आते-जाते है, जोकि काफी महंगा बैठता है। गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा, तो खर्च कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed