{"_id":"6af4beff2e46cc37580b3047","slug":"case-registered-against-several-individuals-including-two-named-persons-in-connection-with-an-assault-incident-in-kanshiram-colony-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189754-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांशीराम कॉलोनी में मारपीट के मामले में दो नामजद समेत कई लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांशीराम कॉलोनी में मारपीट के मामले में दो नामजद समेत कई लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से पकड़े गए सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
कॉलोनी निवासी अनीता कश्यप ने तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर अविनाश सक्सेना, उसकी बहन मीनाक्षी समेत चार-पांच लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। उनके बेटे आकाश को भी पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे मुकुल को जातिसूचक शब्द कहे।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अविनाश और मीनाक्षी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से पकड़े गए सूरज, उमंग, आकाश, शुभांक, पंकज गुप्ता, विपिन और शोभित का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।