फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four victims climb water tank after being defrauded under the pretext of loan in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सरकारी योजना से लोन दिलाने के नाम पर ठगी, पानी की टंकी पर चढ़े चार पीड़ित

Sun, 05 Jul 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण ठगी का आरोप लगाते हुए चार लोग ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद उन्हें नीचे उतारा। पीड़ितों का आरोप है कि उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि हड़प ली गई।

विज्ञापन
Four victims climb water tank after being defrauded under the pretext of loan in Shahjahanpur
पानी की टंकी पर चढ़े पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के पीड़ित चार लोग रविवार को शहर की कांशीराम कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे के बाद उन्हें नीचे उतारा जा सका है। 

विज्ञापन




चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी शवनूर, जलालनगर निवासी मुजम्मिल, कांशीराम कॉलोनी निवासी अजय और राजेश कुमार सुबह साढ़े नौ बजे ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। पीड़ितों का आरोप है कि रोजगार के नाम पर परिवार की महिलाओं के नाम पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराया गया, लेकिन धनराशि दो लोगों ने हड़प ली। 
विज्ञापन


पार्षद के कहने पर दिए थे दस्तावेज 
पीड़ितों ने अनुसार, नगर निगम के एक पार्षद के आवास पर रोजगार दिलाने और सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनकी मुलाकात कराई गई। आरोप है कि पार्षद के कहने पर ही उक्त दो लोगों को दस्तावेज दिए थे। अनुदान और ऋण दिलाने के नाम पर 40 से 80 हजार रुपये तक दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराकर राशि आरोपियों ने खुद ही निकाल ली। आरोप है कि शनिवार को पुलिस से एक आरोपी को पकड़वा दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह समझाकर तीन घंटे के बाद उतारा। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed