Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four revenue officials (lekhpals) attacked twice; allegations of chain and mobile phone robbery.

Shahjahanpur News: चार लेखपालों पर दो बार हमला, चेन और मोबाइल लूटने का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four revenue officials (lekhpals) attacked twice; allegations of chain and mobile phone robbery.
तिलहर सीएचसी में मरहम पट्टी कराते लेखपाल। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। अस्पताल रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने लेखपालों की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और ईंट से हमला कर मोबाइल छीन लिए। कुछ देर बाद मुख्य चौराहे पर दोबारा सामना होने पर लेखपालों ने आरोपियों का पीछा किया तो वे नई बस्ती में घुस गए। वहां चार-पांच साथियों के साथ मिलकर लेखपालों को घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में चार लेखपाल घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर सोने की चेन भी लूट ले गए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी रवि कुमार तिलहर तहसील में लेखपाल हैं। वह गुरगवां कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। रवि की तहरीर के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे वह लेखपाल शुभम कनौजिया और सुरेंद्र कुमार के साथ हिंदू पट्टी निवासी लेखपाल मित्र नितिन कुमार के घर से लौट रहे थे। अस्पताल रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि दोनों ने ईंट से हमला कर मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

सूचना पर 112 पीआरवी पहुंची। इसके बाद लेखपाल अपने अन्य साथियों तरुण प्रताप सिंह और नितिन कुमार के साथ थाने गए। लौटते समय मुख्य चौराहे पर दोनों आरोपी फिर दिखाई दिए। पहचान होने पर वे भागने लगे। लेखपालों ने पीछा किया तो आरोपी नई बस्ती में घुस गए और अपने चार-पांच साथियों के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में लेखपाल संघ के महामंत्री तरुण प्रताप सिंह और नितिन कुमार के सिर फट गए। अन्य लेखपालों को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर तरुण प्रताप सिंह की सोने की चेन भी ले गए। लेखपालों ने छीने गए मोबाइल में सरकारी डाटा होने और उसके दुरुपयोग की आशंका जताई है।
पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार और महामंत्री तरुण प्रताप सिंह साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में डटे रहे। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि लेखपालों ने मारपीट और लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed