फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people have been named in a case involving a home invasion and assault on a couple.

Shahjahanpur News: घर में घुसकर दंपती से मारपीट के मामले में चार लोग नामजद

Fri, 02 Jan 2026 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four people have been named in a case involving a home invasion and assault on a couple.
तिलहर। हटा दलेलपुर गांव में आठ दिन पूर्व जमीन के बंटवारे के विवाद में घर में घुसकर हेतराम और उनकी पत्नी विमला से मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बंटवारे की जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस बारे में गत 24 दिसंबर को बिरसिंहपुर पुलिस चौकी में तहरीर देने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ की। गांव से पुलिस टीम के लौटने के बाद उसी रात गांव के प्रवीन, पंकज, पवन और अनुराग ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर चारों आरोपी हमलावर हो उठे। मारपीट में उन्हें चोटें आईं और पत्नी का हाथ टूट गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो आरोपी धमकाते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed