फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people drink milk tea 's condition deteriorates

दूध-चाय पीने से चार लोगों की हालत बिगड़ी

Sun, 05 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four people drink milk tea 's condition deteriorates
दूध-चाय पीने से चार लोगों की हालत बिगड़ी
शनिवार सुबह कस्बा स्थित कांशीराम कालोनी में दूध तथा चाय पीने के बाद तीन बच्चों समेत चार लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। फौरन सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उन लोगों की तबियत सुधर सकी। लोगों ने दूधिया पर सिंथेटिक दूध देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी है। कांशीराम कालोनी के दिनेश, मुकेश तथा कल्लू ने शनिवार सुबह एक ही दूधिए से दूध खरीदा था। इसके बाद मुकेश ने दूध पिया। मुकेश के पांच साल के पुत्र रमन तथा कल्लू की सात वर्षीय बेटी नंदिनी तथा एक साल के शिवा ने दूध से बनी चाय पी। इसके बाद सभी को उल्टी तथा दस्त शुरू हो गए। बच्चों को बेहोशी हालत में देख परिवार वाले घबरा गए। इसके बाद मोहल्ले के लोग सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों के प्रयासों के बाद उनकी हालत में सुधार हो सका। देर शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ितों ने दूधिया द्वारा नकली अथवा मिलावट दूध दे दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed