फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four laborers were injured after coming into contact with a high-tension power line.

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार मजदूर झुलसे

Mon, 09 Feb 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four laborers were injured after coming into contact with a high-tension power line.
निगोही में संडा खास गांव में लगा पांडाल व ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। स्रोत: जागरूक पाठक
निगोही। संडा खास गांव में रविवार को सुबह शादी समारोह के लिए शामियाना लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली लाइन से पाइप में आए करंट की चपेट में आकर चार मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। घायल मजदूरों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम अवधीश अवस्थी की पुत्री की बरात आनी थी। उसी के इंतजाम में लगे घरवाले और रिश्तेदार विवाह समारोह के लिए पंडाल तैयार कराने में जुटे थे। सवेरे करीब दस बजे गांव के पश्चिम में स्थित एक निजी स्कूल के पास कटैया उस्मानपुर का रामू और ऋषिपाल, हरगोविंदपुर गौंटिया का ओंकार और गांव का राजू लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर शामियाना लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान टेंट का पाइप ऊपर से निकली 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन छू गया। करंट आने से चारों मजदूर झटका लगने से नीचे गिर गए।
विज्ञापन

इससे शादी के इंतजाम में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। घर वाले और रिश्तेदार चारों घायल मजदूरों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां रामू और ऋषिपाल की हालत नाजुक बताई गई है। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। जेई ब्रजेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे टैंट लगाए जाने के संबंध में निगम को कोई जानकारी नहीं दी गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत ने बताया कि मामले की विभागीय स्तर पर जांच कराई जा रही है। जांच में अगर किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed