{"_id":"63583949a8b4b352d314f5af","slug":"four-including-two-brothers-died-in-road-accidents-on-diwali-shahjahanpur-news-bly5018643151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बुझ गए चार घरों के कुलदीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बुझ गए चार घरों के कुलदीपक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। निगोही थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी दो भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। इसी तरह हरदोई के थाना पचदेवरा की नई बस्ती निवासी अंकुल की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में युवक की जान चली गई। त्योहार के दिन जहां घरों में दीपक जलना चाहिए थे, वहां चीखपुकार मची थी।
आतिशबाजी खरीदने निकले चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी गौरव वर्मा (22) की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आतिशबाजी व पूजा की सामग्री खरीदने निकले गौरव की मौत हो गई। जबकि उनके तहेरे भाई प्रमोद वर्मा (23) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सोमवार शाम सुरेश वर्मा का पुत्र गौरव वर्मा अपने ताऊ रामनरेश के पुत्र प्रमोद के साथ खरीदारी करने निकला था। बाइक गौरव खुद चला रहा था। शाम सात बजे पतराजपुर के पास दोनों पहुंचे थे। तभी पिता सुरेश चंद्र की कॉल आने पर गौरव ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करना शुरू कर दिया। इस बीच सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले पहिये से कुचलकर गौरव की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां प्रमोद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
खुशियों के पर्व दिवाली पर सोमवार शाम को सुरेश चंद्र और रामनरेश के घर में मातम छा गया। कुछ घंटे पहले जिस घर में दीप जलाकर व आतिशबाजी कर खुशियां मनाने की तैयारी थी। दो बेटों की मौत के बाद उन घरों में चीखपुकार मच गई। उनके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
सगे भाई सुरेश व रामनरेश का घर सटा हुआ है। रात आठ बजे से दीपक जलाकर घर को रोशन करने की तैयारी थी। उससे पहले गौरव व प्रमोद आतिशबाजी व पूजा की सामग्री लेने निकले तो ट्रक रूपी काल ने उन्हें चपेट में ले लिया। गौरव की शादी 26 जून 2021 को जलालाबाद के गांव कटकिया की सीता देवी से हुई थी। उनकी ढाई महीने की बेटी उन्नति है। गौरव की मौत से मां किरन देवी, छोटा भाई सौरभ, बहन रेखा का बुरा हाल है। प्रमोद वर्मा के घर में दो सप्ताह के बाद खुशियां आने वाली थी। उसकी पत्नी प्रीति देवी साढ़े आठ महीने की गर्भवती हैं। 2021 में दोनों का विवाह हुआ था लेकिन घर में खुशी आने से पहले ही ग्रहण लग गया। प्रमोद की मौत से मातम छा गया। मां नन्ही देवी, भाई प्रदीप, परविंदर रो रहे थे।
त्योहार पर सामान खरीदने आए बाइक सवार की मौत, एक घायल
हरदोई जिले के थाना पचदेवरा की नई बस्ती निवासी अंकुल (22) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकुल की मौत हो गई।
धर्मेंद्र सिंह का पुत्र अंकुल जयपुर नगर निगम के एक पार्क में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। सोमवार को दिवाली के दिन अंकुल अपनी पत्नी निशा के साथ घर लौटा था। उसके बाद अंकुल त्योहार के लिए खरीदारी करने बाइक से कांट आया था। उसकी बाइक पर पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर अंतिम भी बैठा था। शाम साढ़े चार बजे कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियां कलां रोड पर ईंट भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुल व अंतिम गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां अंकुल की मौत हो गई। अंकुल पांच भाईयों में चौथे नंबर का था।
खेत से लौट रहे मजदूर की मौत
-रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी इमरान (30) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। वली अहमद का पुत्र इमरान खेतों में मजदूरी करता था। सोमवार शाम छह बजे काम कर घर लौट रहा था। हरदोई बाईपास के पास बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तीन भाईयों में इमरान दूसरे नंबर का था।
बाइकें भिड़ीं, तीन लोग गंभीर घायल
बंडा। गांव आंबा बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय राजीव गंगवार गांव के ही साथी 29 वर्षीय संजय शुक्ला के साथ किसी काम से बंडा आए थे। मंगलवार शाम वह घर वापस जा रहे थे। बंडा बिलसंडा रोड पर गांव पटना मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में राजीव गंगवार, संजय शुक्ला और दूसरी बाइक सवार पुवायां के गांव उदना निवासी 30 वर्षीय प्रीतपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद