{"_id":"64203fafc7fa746f01027ba3","slug":"four-fraudsters-arrested-for-making-fake-aadhaar-cards-in-shahjahanpur-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैनामा करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार, यह सामान हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैनामा करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार, यह सामान हुआ बरामद
Sun, 26 Mar 2023 06:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:21 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के बाद कोला मोड़ के पास से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी बैनामा कराने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव पिडारा निवासी राजकुमार सिंह ने फर्जी बैनामा संबंधी केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच करते हुए कोला मोड़ के पास से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Coronavirus: लखीमपुर खीरी में कोरोना से मचा हड़कंप, कस्तूरबा गांधी स्कूल की 37 छात्राएं संक्रमित
विज्ञापन
एसपी देहात संजीव वाजपेयी के अनुसार पुलिस टीम ने कलान थाना क्षेत्र के गांव झकरैली निवासी सर्वेश, महामूदिया गांव के ओमकार सुकनइया गांव के रविंद्र व आंधीदेई गांव के मुकेश को दबोचा।
आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड मिला है। आरोपियों ने बताया कि वह मुकेश के जनसेवा केंद्र से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन के कागज तैयार करते थे।