फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   four died in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार चार की मौत, एक गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
four died in road accident
घटना के बारे में परिजन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव माल्हूपुर के सामने किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिला और दो बच्चों समेत पांच लोग बैठे थे। हादसे में महिला व बच्चे समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला और बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां एक महिला की भी इलाज के दौरान कुछ समय बाद मौत हो गयी।
विज्ञापन
मरने वालों में थाना जैतीपुर के गांव जिगनिया निवासी जयमाला, उसकी बहन का बेटा थाना कटरा के गांव सिउरा निवासी अशोक, नाती थाना मिर्जापुर के गांव चिकटिया निवासी अंकित शामिल है। मृतका जयमाला शिक्षामित्र थी। गंभीर घायल सुमन और उसके ढाई साल के बेटे आयुष को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद सुमन ने भी दम तोड़ दिया। जयमाला पति से मामूली कहासुनी होने के बाद चुपचाप बहन के बेटे अशोक को बुलाकर उसके घर जा रही थी। रात में वह बेटी के घर रुकी थी। सुबह पांच बजे पांचों एक बाइक पर सवार होकर कटरा जा रहे थे। रास्ते मे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed