{"_id":"632617febd49db12046a9027","slug":"four-crooks-including-top-ten-criminal-david-arrested-shahjahanpur-news-bly4979132116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में टॉपटेन अपराधी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में टॉपटेन अपराधी समेत चार गिरफ्तार
सार
थाना सदर बाजार पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधी इमरान उर्फ डेविड समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने खुद को बचाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।थाना सदर बाजार पुलिस ने डेविड पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधी इमरान उर्फ डेविड समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इमरान पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहे व दो बाइक बरामद की गई हैं।
शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुवायां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान उर्फ डेविड ने तमंचे से गोली चला दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ला पक्का तालाब निवासी इमरान उर्फ डेविड पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह जिले की टॉप टेन सूची का अपराधी है। इसके अलावा मोहम्मद आमिर निवासी पक्का तालाब, वसीम अहमद निवासी ग्राम दियूरिया थाना रोजा व अतुल शर्मा उर्फ शानू शर्मा निवासी मोहल्ला झंडाकलां को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
थाना सदर बाजार पुलिस ने डेविड पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। उस पर सदर थाने में 19 व निगोही थाने में एक मुकदमा दर्ज है। जबकि आमिर पर पांच, वसीम पर दो, अतुल पर पांच केस दर्ज हैं। अतुल को एक केस में दोषमुक्त भी कर दिया गया था। सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में डेविड ने अपने गिरोह के कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों को छुड़ाने के लिए जुटी रही भीड़
गैंगस्टर के आरोपी इमरान डेविड समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सदर थाने में लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों को छुड़वाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गईं।