फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four corona infected, including student and Delhi company fitter

छात्र और दिल्ली की कंपनी के फिटर समेत चार कोरोना संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four corona infected, including student and Delhi company fitter
शाहजहांपुर। महामारी घोषित कोरोना जिले में पैर पसारता जा रहा है। बुधवार को चार और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक छात्र समेत तीन संक्रमित शहर के रहने वाले हैं। जबकि एक दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी का फिटर है, जो बंडा स्थित पॉवर प्लांट आया था। शहर के एक पॉजिटिव की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से की गई जांच पर आधारित है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 132 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला छोटा चौक निवासी 23 वर्षीय छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजन के मुताबिक छात्र अस्थमा रोग से पीड़ित है। कुछ दिन पहले उसे एक प्राइवेट डॉक्टर से सलाह ली थी। डॉक्टर के कहने पर छात्र ने 28 जून को जिला अस्पताल जाकर दिखाया था। जहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। बुधवार को रिपोर्ट आने पर छात्र को संक्रमित पाया गया। परिजन के मुताबिक बीएससी करने के बाद छात्र बीटीसी की तैयारी कर रहा है। शहर का दूसरा संक्रमित मोहल्ला कटिया टोला में निशात टॉकीज के पास 40 वर्षीय व्यक्ति मिला है। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। 28 जून को सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

तीसरा संक्रमित मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति है। उन्हें बुखार आने पर बुधवार को ही ट्रूनेट मशीन से जिला अस्पताल में जांच की गई थी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति की चार खंभा पर साइकिल की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौथा संक्रमित दिल्ली की एक कंपनी का फिटर बताया जाता है। वह अपने दो साथियों संग बंडा के मसूदापुर स्थित पॉवर प्लांट की मशीनें ठीक करने के लिए 28 जून को दिल्ली से आया था। वहां के सुरक्षा गार्डों ने प्लांट में घुसने से पहले तीनों को कोरोना की जांच कराने भेज दिया। इसके बाद तीनों एएनएम ट्रेनिंग सेंटर लोधीपुर में भर्ती रहे। 30 जून को देर रात एक फिटर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि उसके दो साथियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। तीनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल ददरौल में भर्ती करा दिया है। शहर में छोटा चौक और कटियाटोला में पुलिस तैनात कर दी गई है।
दुकान खोले बैठा मिला संक्रमित, बढ़ा खतरा
शाहजहांपुर। बुधवार को कटियाटोला में संक्रमित मिले व्यक्ति से कई लोग चपेट में आ सकते हैं। कारण यह कि यह व्यक्ति जांच रिपोर्ट आने से पहले बाजार में अपनी दुकान पर था और दुकान पर ग्राहक मौजूद थे। इससे कई ग्राहकों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
निशात टॉकीज मार्ग स्थित संक्रमित व्यक्ति की तलाश में पहुंची पुलिस को संबंधित व्यक्ति अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा मिला। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने आसपास की दुकानें बंद कराई और संक्रमित की दुकान भी तत्काल बंद कराकर उसे एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भिजवाया गया। दुकानदार के कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के दुकानदार भी अचंभित रह गए और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर घर की राह पकड़ी। फिलहाल बाजार और संक्रमित के घर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।

जिले में बुधवार को चार लोग और कोरोना की चपेट में आ गए। इन्हें कोविड अस्पताल ददरौल में भर्ती करा दिया गया है। जिले मेें कोरोना संक्रमितों की संख्या 132 तक पहुंच गई है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed