फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four children from the same family fell ill after not receiving the MR vaccine.

Shahjahanpur News: एमआर का टीका नहीं लगवाने पर एक ही परिवार के चार बच्चे हुए बीमार

Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four children from the same family fell ill after not receiving the MR vaccine.
शाहजहांपुर। तिलहर के एक गांव में एमआर (मीजल्स और रूबेला) का टीका नहीं लगवाने पर एक ही परिवार के चार बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गए हैं। इसी तरह जनवरी से अब तक 50 केस पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के दौरान लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने से परहेज करते हैं। वह विभिन्न तरह की बीमारियाें की दवा चलने की बात कहते हुए टीम को लौटा देते हैं। वैक्सीन नहीं लगने से नौनिहाल खसरा रुबेला आदि बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। अधिकारियों के अनुसार, खसरा रुबेला की चपेट में आने पर सामान्यता शरीर पर चकत्ते हो जाते हैं व बुखार आ जाता है।
विज्ञापन

कई बार स्थिति जटिल होने पर आंख की रोशनी जाने, बच्चे के कुपोषित होने या दिमागी बुखार तक हो जाता है। बच्चे की मौत तक हो जाती है। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खसरा बीमारी के मरीजों में वृद्धि हुई है। इसका कारण झिझक वाले परिवारों के समय से टीका नहीं लगवाना है। अपने बच्चों को एमआर के टीके समय से अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर दिखाएं
सीएमओ ने बताया कि किसी भी उम्र के बच्चे या वयस्क में बुखार के साथ लाल दाने या लाल चकत्ते दिखे तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। खसरे का समय से जांच व इलाज किया जाना जरूरी है। किसी गर्भवती महिला को रुबेला बीमारी हो जाए तो बच्चों में जन्मजात रूबेला सिंड्रोम हो जाएगा। जन्म लेने वाले बच्चे का दिमाग कम विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed