फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four accused arrested in case of shooting bike mechanic

Shahjahanpur News: बाइक मिस्त्री को गोली मारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in case of shooting bike mechanic
सेहरामऊ द​क्षिणी थाना पुलिस की गिरफ्त में गोलीकांड के आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। बहन से प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई की हत्या के लिए सुपारी दे दी। बंदरिया गांव के तिराहे पर गत बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक मिस्त्री सिंगरहा निवासी वीकेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहजापुर गांव के पास नहर की पुलिया से चार आरोपियों को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में डींगुरपुर गांव के प्रियांशु सिंह, लखीमपुर खीरी के पसगवां थानांतर्गत गांव बरखिरिया जट निवासी अंकित गुप्ता व विकास श्रीवास्तव और सुखबसा गांव के गौरव शर्मा शामिल हैं। प्रियांशु के पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन

पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि वीकेश दो साल पहले उसकी बहन को अगवा कर ले गया था। इसी रंजिश में प्रियांशु ने वीकेश की हत्या के लिए आरोपियों को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपी उसके ममेरे भाई के साथ रुपये लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है। घायल वीकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर कराने के बाद घरवाले बरेली के एक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वीकेश के शादी करने के बाद से आरोपी प्रियांशु उससे रंजिश मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed