फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former head of Azizpur, supporters flee with family

प्रधान के बेटे व समर्थकों पर आरोप लगाकर पूर्व प्रधान के परिवार ने किया पलायन

Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Former head of Azizpur, supporters flee with family
निगोही के गांव अजीजपुर से पलायन कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में भरा जा रहा सामान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत अजीजपुर में प्रधान पुष्पा देवी के बेटे और समर्थकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर पूर्व प्रधान सुनीता देवी का परिवार और कुछ समर्थक गांव से पलायन कर गए। उन्होंने पुलिस पर भी एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रधान पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजीजपुर में प्रधानी के चुनाव में पूर्व प्रधान सुनीता देवी और पुष्पा देवी के बीच मुकाबला हुआ था। चुनाव जीतकर पुष्पा देवी प्रधान बन गईं थीं। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। सुनीता देवी के पति आशीष ने बताया कि प्रधान पक्ष लगातार उनका उत्पीड़न कर रहा है। आए दिन फायरिंग की जा रही है। उनकी फसल उजाड़ी जा रही हैं। इससे वे लोग आजिज आ गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भी उनकी नहीं सुनती और मौजूदा प्रधान का साथ देती है। मंगलवार को पूर्व प्रधान सुनीता देवी के पति आशीष कुमार, आशीष के भाई मुनेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, समर्थक जगदीश, श्रीकृष्ण, विजय ने परिवार के साथ अजीजपुर गांव छोड़ दिया। वे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से सामान लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि दो और तीन जनवरी को दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षों में फायरिंग, गाली-गलौज और मारपीट हो चुकी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के पुत्र पवन ने बताया कि हमारे समर्थकों को दूसरा पक्ष परेशान करता है। आए दिन हमारे खिलाफ झूठे मामले बनाते रहते हैं। हम अपने समर्थकों की मदद करते हैं। किसी का कोई उत्पीड़न नहीं किया है। हम शांति से रहना चाहते हैं। निगोही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि गांव में शांति है। किसी का कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed