फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former Governnor Kalraj Mishra says the constitution cannot be changed

कलराज मिश्र बोले: संविधान को न बदला जा सकता है और न ही कभी आरक्षण खत्म होगा

Sat, 14 Sep 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश व राज्यस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को शाहजहांपुर के विसरात रोड स्थित संस्कृति केंद्र परशुराम धाम पर पं. राजाराम मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान में जो सुनिश्चित है, वह विद्यमान रहेगा। 

विज्ञापन
Former Governnor Kalraj Mishra says the constitution cannot be changed
राज्यस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय संविधान को नहीं बदला जा सकता है। न ही उसमें दिया गया आरक्षण खत्म हो सकता है। वो देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता को सुनिश्चित करेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश व राज्यस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित पंडित राजाराम मिश्र की प्रतिमा अनावरण के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते समय कही।

विज्ञापन


कलराज मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान को बदलने, आरक्षण को समाप्त किए जाने, वंचितों को त्रस्त करने की बातें चर्चा का विषय रही। लगातार इस तरह की बातें बोली जा रही हैं। देश व समाज को बांटने की साजिशें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में जो सुनिश्चित है, वह विद्यमान रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू हुआ था, तब सभी मौलिक अधिकारों का हनन कर दिया गया था। ज्यूडिशली व ब्यूरोक्रेसी को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में ले लिया था। उस समय लोकतंत्र समाप्त हो गया था। कोई कुछ बोल नहीं सकता था। लोगों ने जेल भरा था। तब पंडित राजाराम मिश्र 20 महीने के लिए जेल गए थे, मैं भी इतने समय जेल में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

लोगों को गुमराह होने से बचाएं 
कलराज मिश्र ने कहा कि जिस विचारधारा से प्रेरित होकर राजाराम मिश्र ने एक विशेष संगठन में रहकर अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था, उस विचारधारा को अधिकाधिक जनमानस में बढ़ाएं। उसके लिए लोगों को तैयार करें, गुमराह होने से बचाएं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश को खतरनाक स्थिति में नहीं जाने देंगे। जो गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं उनका डटकर विरोध करना होगा।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पं. राजाराम मिश्र की प्रतिमा का अनावरण कर उनकी स्मृतियों को संजोने का काम किया गया है। सभा के संरक्षक केशव चंद्र मिश्र तथा डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने पं. राजाराम मिश्र के जीवन पर प्रकाश डाला। महानगर संघ चालक रमेश चंद्र सक्सेना ने उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बीच कवि डॉ. इंदु अजनबी को पूर्व राज्यपाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व राज्यपाल का बुके देकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed