फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former District Panchayat President's son dies of son's death

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के युवा पुत्र की मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का शुक्रवार रात निधन हो गया। अभिषेक लोधीपुर में ही घर के समीप एक परिवार में शादी की सालगिरह पार्टी में गया था। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद अभिषेक अपने मित्रों के साथ डांस कर रहा था। इसी बीच उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और वह पसीने से तरबतर हो गया। दिक्कत बढ़ने पर उसके घरवाले निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर के नहीं मिलने पर वह अभिषेक को जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद का बेटा अभिषेक केंद्रीय विद्यालय-2 में 11वीं का छात्र था। वह शुक्रवार रात लोधीपुर में ही शादी की सालगिरह में गया था। दोस्तों ने बताया कि काना खाने के बाद अभिषेक डांस करने लगा तभी उसे उलझन महसूस हुई और वह घबराकर बैठ गया। उसे पसीना भी बहुत आ रहा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही था। घरवाले उसे तत्काल प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेे गए। डॉक्टर के नहीं मिलने पर वह अभिषेक को लेकर जिला अस्पताल ले जाने लगे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अभिषेक की मौत से घर में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जोन इंचार्ज राम कुमार मौर्य, जिला प्रभारी दिनेश कुमार, महासचिव महेश सागर, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, हाजी असलम खां, रिजवान अली खां उर्फ भोले मियां, फैजान अली, राजेश्वर सिंह, राम सिंह, राम रक्षपाल समेत बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए और ढांढस बंधाया। दोपहर खन्नौत मोक्षधाम पर अभिषेक का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त बोले: बहुत मिलनसार था अभिषेक
अभिषेक के साथ पार्टी में शामिल रहे और कोचिंग में साथ पढ़ने वाले दोस्त अभिषेक की आकस्मिक मौत से स्तब्ध हैं। कई दोस्त उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और खन्नौत मोक्षधाम पर पहुंचे। इसमें कुछ दोस्त केंद्रीय विद्यालय-एक के तो कुछ केंद्रीय विद्यालय-2 के थे। मोक्षधाम पर दीपांशु, अनमोल, ओम सिंह, यथार्थ आदि दोस्त बताते हैं कि अभिषेक बहुत ही मिलनसार और हंसमुख था। रात में सभी ने उसके साथ खाना खाया। उन्हें क्या मालूम था कि वह अभिषेक के साथ अंतिम बार खाना खा रहे हैं और डांस कर मौज-मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed