फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former BJP MP from Lakhimpur GL Kanojia passes away

Shahjahanpur News: लखीमपुर से भाजपा के पूर्व सांसद जीएल कनौजिया का निधन

Fri, 31 Jan 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Former BJP MP from Lakhimpur GL Kanojia passes away
जीएल कनौजिया, पूर्व सांसद। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लखीमपुर से पूर्व सांसद जीएल कनौजिया का निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। बुधवार देर रात ढाई बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आशंका है कि हृदयाघात पड़ने से उनका निधन हुआ है। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

वर्ष 1991 और 1996 में भाजपा से सांसद रहे डॉ. जीएल कनौजिया स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह बिजनौर और लखीमपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत रहे थे। उनके नाम पर बेटे संजीव कनौजिया हुंडालखेल मोहल्ले में नर्सिंग होम संचालित करते हैं। सुबह उनके निधन की खबर सुनकर तमाम लोगों ने आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। डॉ. संजीव ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे मौजमपुर स्थित फार्म पर उनका अंतिम संस्कार होगा। वह अपने पीछे पुत्र डॉ. संजीव कनौजिया, सौरभ कनौजिया, गौरव कनौजिया को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed